फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

पुलिस के मुताबिक, सीएम पर ट्विटर अकाउंट से अभद्र टिप्पणी की र्गई। शुभम नंदनवार नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर यह आपत्तिजनक ट्वीट किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उनके बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। मामले की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीएम पर ट्विटर अकाउंट से अभद्र टिप्पणी की र्गई। शुभम नंदनवार नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर यह आपत्तिजनक ट्वीट किया। जिस अकाउंट से यह ट्वीट किया गया, वह छह साल पुराना है। मामले की शिकायत एक सोशल मीडिया यूजर ने ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल में की। जिसके बाद जांच पड़ताल की गई।

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि ट्वीट करने वाला युवक कहां का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें