फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः सीएए विरोध प्रदर्शन मामले में दो पूर्व विधायक भी नामजद

Mon, 23 Dec 2019 08:00 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सीएए - फोटो : self
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में सपा की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में पूर्व विधायक हाजी परवेज व विजमा यादव पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके साथ ही पार्टी के 18 अन्य नेता समेत कुल 120 लोगों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


सीएए के विरोध में सपा की ओर से 19 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन किया गया था। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जार्जटाउन स्थित सपा कार्यालय के बाहर से जुलूस निकालने की कोशिश की थी। रोकने पर उनकी पुलिस से भिड़ंत भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस की ओर से उन पर लाठी भी चलाई गई। इस मामले में जार्जटाउन पुलिस की ओर से सपा के 20 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।

जिसमें पूर्व विधायक हाजी परवेज व विजमा यादव भी शामिल हैं। बता दें कि हाजी परवेज शहर दक्षिणी जबकि विजमा प्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। नामजद अन्य आरोपियों में कृष्णमूर्ति यादव, संदीप यादव, आदिल हम्जा, रितेश विद्यार्थी, अजीत यादव उर्फ विधायक, राघवेंद्र यादव, जोंटी यादव, नेहा यादव, ज्योति यादव, हाजी सलामत उल्ला समेत 18 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 100 अन्य प्रदर्शनकारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें