Prayagraj News : कीडगंज में विधायक के बहनोई के भाई की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग।
- फोटो : प्रयागराज
आरोपी सिपाही की जल्द होगी बर्खास्तगी- नंदी
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के कीडगंज में चाट भंडार के मालिक संदीप गुप्ता और उनके छोटे भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन पर हुई फायरिंग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं ईलाज के दौरान विशाल गुप्ता उर्फ राजन के निधन की सूचना पर दुख व्यक्त करते हुए, ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मंत्री नंदी ने बुधवार की शाम को घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात करके आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए।एसएसपी ने बताया कि आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
आरोपित आबकारी सिपाही अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित है। सिपाही के बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी। मंत्री नंदी ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही की जाएगी कि सात पुश्तें याद रखेंगी। वारदात में घायल संदीप गुप्ता समेत अन्य लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.