Prayagraj News : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई देते डिप्टी सीएम केशव मौर्य और एमएलसी लक्ष्मणाचार्य।
- फोटो : prayagraj
उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा के दिन ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने एवं उसे गति देने के लिए ही पार्टी ने प्रयागराज के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श करने के बाद ही वीके सिंह को प्रत्याशी बनाया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने डा. वीके सिंह का मुंह भी मीठा करवाया। सिविल लाइंस स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारयों ने डा. वीके सिंह को शुभकामनाएं देने के साथ बुके एवं फूल भी भेंट किया। इस अवसर पर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नीलम करवारिया, राजमणि कोल, प्रवीण पटेल, डा. अजय भारती, विक्रमाजीत मौर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, अरुण अग्रवाल, नरेंद्र देव पांडेय, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर डॉ. वीके सिंह का मुंह मीठा कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj