प्रयागराज से12 शहरों के लिए है सीधी उड़ान
प्रयागराज एयरपोर्ट से देश के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है। वर्तमान में यहां से दिल्ली के लिए एलाइंस एयर और इंडिगो की एक-एक, मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, पुणे, रायपुर, भोपाल, इंदौर, गोरखपुर, लखनऊ, देहरादून के लिए भी इंडिगो की एक-एक जबकि बिलासपुर के लिए एलाइंस एयर की एक उड़ान उपलब्ध है।
अगस्त में पहली बार 660 विमानों की आवाजाही
प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्माण के बाद पहली बार अगस्त में इस बार 660 विमानों का आवागमन हुआ। इसके पूर्व वर्ष 2021 में 537, वर्ष 2020 में 364 एवं वर्ष 2019 में 402 यात्री विमानों की एयरपोर्ट में आवाजाही हुई।
प्रयागराज एयरपोर्ट लगातार प्रगति के पथ पर है। प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि कुंभ तक यहां इंटरनेशनल उड़ानें शुरू हो जाएं। यहां कई अन्य शहरों के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की योजना है। - केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष एयरपोर्ट सलाहकार समिति।