फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : करोड़ों हड़पने वाले शाइन सिटी मालिकों पर एक और केस

Fri, 11 Mar 2022 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रिपोर्ट धूमनगंज निवासी अवधेश सिंह भदौरिया की तहरीर पर दर्ज हुई है। सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में तैनात अवधेश ने पुलिस को बताया कि प्लॉट और रकम दोगुनी करने केनाम पर कंपनी के जावेद इकबाल, आसिफ व राशिद नसीम ने दो बार में उससे कुल 12.5 लाख रुपये ले लिए। लेकिन प्लॉट और रकम नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में हजारों करोड़ की ठगी के आरोपी शाइन सिटी कंपनी के मालिकों पर एक और केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में सीएमडीराशिद नसीम व उसके भाई आसिफ नसीम समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से संबंधित दस्तावेज जल्द ही आर्थिक अपराध शाखा को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

रिपोर्ट धूमनगंज निवासी अवधेश सिंह भदौरिया की तहरीर पर दर्ज हुई है। सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में तैनात अवधेश ने पुलिस को बताया कि प्लॉट और रकम दोगुनी करने केनाम पर कंपनी के जावेद इकबाल, आसिफ व राशिद नसीम ने दो बार में उससे कुल 12.5 लाख रुपये ले लिए। लेकिन प्लॉट और रकम नहीं दी।

यही नहीं रकम वापस मांगने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाने में तहरीर देने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शाइन सिटी कंपनी से संबंधित सभी मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू कर रही है। ऐसे में जल्द ही मुकदमे से संबंधित दस्तावेज वहां भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें