फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : एयरपोर्ट के वर्तमान टर्मिनल की भी बढ़ेगी यात्री क्षमता, 152 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Fri, 29 Sep 2023 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वर्तमान टर्मिनल का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा विस्तार किया जाना है। यह कार्य वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ मेले के पूर्व हो जाएगा। यह पूरा कार्य 9500 वर्गमीटर में होना है। वर्तमान टर्मिनल 6700 वर्गमीटर में है। बंगलूरू की एक कंपनी को विस्तार के कार्य का ठेका आवंटित हुआ है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य शुरू होने के साथ ही अब वर्तमान टर्मिनल का पुनर्विकास भी होगा। इसका फायदा यह होगा कि वर्तमान टर्मिनल की यात्री क्षमता आने वाले दिनों में बढ़ जाएगी। यहां अभी 350 यात्रियों की ही क्षमता है, जो अब 650 की होने जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वर्तमान टर्मिनल का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा विस्तार किया जाना है। यह कार्य वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ मेले के पूर्व हो जाएगा। यह पूरा कार्य 9500 वर्गमीटर में होना है। वर्तमान टर्मिनल 6700 वर्गमीटर में है। बंगलूरू की एक कंपनी को विस्तार के कार्य का ठेका आवंटित हुआ है। इस विस्तारीकरण कार्य के साथ ही वर्तमान टर्मिनल के पुनर्विकास का भी कार्य एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा करवाया जाएगा।

यहां मुख्य रूप से वर्तमान टर्मिनल की यात्री क्षमता बढ़ाई जानी है। इसका खाका भी तकरीबन तैयार कर लिया गया है। इसके लिए यहां एक नंबर गेट को स्थानांतरित किया जाएगा। मौजूदा 11 चेकिंग काउंटर की संख्या बढ़ाकर 18 की जाएगी। साथ ही प्रथम तल पर स्थित एयरपोर्ट निदेशक कार्यालय, मीटिंग हाल आदि को स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही यहां एक नई छत डाली जाएगी। प्रथम तल पर सिक्योरिटी होल्ड एरिया बनेगा। इस दौरान एक नया एयरोब्रिज भी बनेगा। वहीं दूसरी ओर नए टर्मिनल भवन में भी तीन एयरोब्रिज बनाए जाएंगे। नए टर्मिनल का निर्माण 152 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

महाकुंभ तक 1100 से ज्यादा यात्रियों की होगी क्षमता

प्रयागराज एयरपोर्ट की वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग की यात्री क्षमता 350 से बढ़कर 650 हो जाएगी। वहीं, नए टर्मिनल भवन की क्षमता 500 रहेगी। ऐसे में महाकुंभ तक यहां एक बार में 1150 यात्रियों के बैठने की क्षमता हो जाएगी। बताया जा रहा है कि नए टर्मिनल भवन की यात्री क्षमता 500 से ज्यादा भी हो सकती है। अगले माह इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें