फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : नागपुर, इंदौर उड़ान शुरू होने की बंधी आस, उड्डयन मंत्री से मिलीं सांसद

Fri, 22 Dec 2023 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज से पिछले कुछ माह के दौरान बंद हुईं विमान सेवाओं का मुद्दा केंद्रीय उड्डयन मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष उठाया है। केंद्रीय मंत्री ने महाकुंभ को देखते हुए अगले वर्ष इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा फिर से शुरू किए जाने पर हामी भरी है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से नागपुर, इंदौर, कोलकाता और रायपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की आस एक बार फिर बंधी है। इन तीनों शहरों के लिए सीधी विमान सेवा की घोषणा नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लागू होने वाले समर शेड्यूल से हो सकती है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज से पिछले कुछ माह के दौरान बंद हुईं विमान सेवाओं का मुद्दा केंद्रीय उड्डयन मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष उठाया है। केंद्रीय मंत्री ने महाकुंभ को देखते हुए अगले वर्ष इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा फिर से शुरू किए जाने पर हामी भरी है।

दरअसल, इस वर्ष प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित रायपुर, इंदौर, कोलकाता, गोरखपुर उड़ानें अचानक बंद कर दी गईं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। यह हाल तब है जब इन सभी शहरों का प्रयागराज से बेहतर लोड फैक्टर था। प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी पिछले माह यह मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। इसके बाद उड्डयन मंत्रालय को एक पत्र भी भेजा गया।
विज्ञापन


इस बीच संसद के शीतकालीन सत्र में शिरकत करने के लिए पहुंचीं फूलपुर की भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल ने बृहस्पतिवार को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस संबंध में मुलाकात की। उन्होंने प्रयागराज से अब तक बंद हो चुकीं नागपुर, इंदौर, रायपुर, कोलकाता, गोरखपुर उड़ानों के पैसेंजर ट्रैफिक लोड के आंकड़े भी दिखाए।

मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि उड्डयन मंत्री ने इन सभी शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। सांसद के अनुसार डीजीसीए के समर शेड्यूल में उक्त उड़ानें एक बार फिर शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा उड्डयन मंत्री ने जयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, जम्मू, हैदराबाद के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें