फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खतरनाक श्रेणी में पहुंची प्रयागराज की हवा, तीनों इलाकों में एक्यूआई 300 के पार

Wed, 31 Dec 2025 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने के बजाय स्थिति और खराब होती जा रही है। ठंड और कोहरे के चलते शहर के वायु मंडल में स्मॉग छाया हुआ है। हवा की गति मंद पड़ने से प्रदूषकों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज में कोहरे में मिली जहरीली हवा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने के बजाय स्थिति और खराब होती जा रही है। ठंड और कोहरे के चलते शहर के वायु मंडल में स्मॉग छाया हुआ है। हवा की गति मंद पड़ने से प्रदूषकों की संख्या बढ़ गई है। इसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले और नाक में खराश, आंख से पानी आना जैसी तमाम स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार को प्रयागराज का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खतरनाक या आपातकालीन श्रेणी में रखा जाता है। सोमवार को यह सूचकांक 250 अंक के आसपास था। यानी बीते 24 घंटे में शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगभग 50 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

वायु गुणवत्ता के मानकों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर होने पर उसे खतरनाक श्रेणी में माना जाता है। मंगलवार को तीनों इलाकों झूंसी, तेलियरगंज और सिविल लाइंस की वायु खतरनाक श्रेणी में रही। झूंसी में पीएम 2.5 का स्तर 321 जबकि पीएम 10 का स्तर 355 रहा। वहीं, तेलियरगंज में पीएम 2.5 का स्तर 321 जबकि पीएम 10 का स्तर 145 रहा। सिविल लाइंस में पीएम 2.5 का स्तर 316 और पीएम 10 का स्तर 164 रहा। इस प्रकार, शहर की हवा में इस समय मानकों से सवा तीन गुना ज्यादा प्रदूषण मौजूद है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर ही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें