फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सौ करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य पूरा होने के बाद भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Thu, 21 Oct 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : कोविड वैक्सीन का 100 करोड़ डोज पूरा होने पर खुशी जाहिर करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

देश में कोविड वैक्सीनेशन का सौ करोड़ का लक्ष्य पूरा होने के बाद भाजपाइयों ने तमाम स्थानों पर मिठाइयों का वितरण बृहस्पतिवार को किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कोविड वैक्सीनेशन में लगे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भाजपाइयों ने वहां कर्मचारियों को मिठाई भी खिलाई।

विज्ञापन


महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नैनी ईएसआई अस्पताल में लगे कैंप में चिकित्सक एवं नर्सों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जहां सौ करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है। इस अवसर पर दिलीप केसरवानी, मुकेश भारती, विजय राम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Prayagraj News : कोविड वैक्सीन का 100 डोज पूरा होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : प्रयागराज
इसी क्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने भी वैक्सीनेशन कार्य में लगे चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने इतने कम समय में सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लग गई। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसी क्रम में भाजपा महानगर की ओर से धरिकार बस्ती कीडगंज में जिला स्वास्थ्य नगरीय केंद्र में लगे वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों, आशा बहुओं को मिठाई खिलाई गई। उन सभी पर पुष्प वर्षा भी की गई।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मनोज मिश्र, गिरजेश मिश्र, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि  चौक मंडल के द्वारा रेड क्त्रसॅस सोसाइटी बहादुरगंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर , मुट्ठीगंज मंडल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद एवं अन्य मंडलों के क्षेत्र में स्थित  कोविड-वैक्सीनेशन सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता अजय राय ने भी स्वास्थ्य कर्मियों का इस अवसर पर अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें