Prayagraj News : किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य टीना मां का स्वागत करते लोग।
- फोटो : प्रयागराज
उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि टीना मां बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंची। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहुंची टीना मां का जोरदार स्वागत किया गया। अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान के सामने किन्नर समाज के लोगों ने बैंड बाजे के साथ फूल माला से टीना मां को लाद दिया। इसके बाद करीब 40 गाड़ियों के काफिले के साथ कौशल्या नंद गिरि बालसन चौराहा पर पहुंचीं। वहां उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
यहां से टीना मां का काफिला जुलूस की शक्ल में तुलाराम बाग,सोहबतिया बाग से होते हुए बैरहना पहुंचा। वहां सरला के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद जगमोहन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी,के अलावा किन्नर समाज के बब्बू, कल्लू, बबली,तराना,नंदिनी,सोनी,मदन,ललाइन, मुस्कान,सोनी,पारो के अलावा जौनपुर की सुहाग, आजमगढ़ की वीरा,सनातन सेना के अध्यक्ष मनोज दुबे,मूंछ नर्तक दुकान जी,समाजसेवी फूलचंद दूबे,समिया माई मंदिर के पुजारी योगी सत्यम,जूना अखाड़ा के पवन नंद गिरि उपस्थित थे।