फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: 25.8 एमएम बारिश, अभी राहत नहीं, धूप रहेगी कमजोर

Wed, 11 Aug 2021 02:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
झमाझम बारिश में भीगकर जाती युवतियां। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

सावन के महीने में मानसून एक्सप्रेस ने दूसरी बार मंगलवार को फिर रफ्तार पकड़ी। मौसम विभाग ने 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज 

विज्ञापन

की है। हवाओं की रफ्तार भी 28 किलोमीटर प्रतिघंटे से निकट रही। वहीं सोमवार की दरमियानी रात में भी करीब नौ एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का दावा है कि इस पूरे सप्ताह बारिश का क्रम बना रहेगा। बादलों का डेरा रहेगा। धूप-छांव के बीच बरसात के आसार हैं। धूप निकल सकती है पर कमजोर रहेगी।

मंगलवार को बारिश का असर रहा कि अधिकतम तापमान 24 घंटे में करीब तीन डिग्री कम होकर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 26.7 डिग्री सेल्सियस पर टिका। वातावरण में नमी उच्चतम स्तर पर रही। आर्द्रता अधिकतम 98 और न्यूनतम 96 फीसदी रही। इस कारण उमस से भी लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक निम्न वायु दाब और मानसूनी चक्रवाती हवाओं की सक्रियता से बारिश का क्रम बने रहने के आसार हैं। धूप-छांव के बीच बारिश की निरंतरता बनी रहेगा। इस बीच गरज चमक भी हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें