फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया बोले : सिर्फ हिंदुओं से ही खरीदें फल, सब्जी और सामान, जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी

Mon, 16 Dec 2024 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी पांडेय के आवास पर आयोजित बैठक में प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश और संभल के मुद्दे पर भी कड़ी टिप्पणी की। कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न करने वाला समाज कभी उनका भाई नहीं हो सकता है। कहा कि संभल में मिले मंदिर की पूजा शुरू हो गई है और आगे भी होती रहेगी।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया, संस्थापक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नैनी मुक्ता विहार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि फल सब्जी और कोई भी सामान वह सिर्फ हिंदुओं की दुकानों से ही खरीदेंगे। किसी भी कीमत पर हिंदुओं को बहुसंख्यक बनाए रखना है। इसके लिए चाहे डंडे का सहारा लें और चाहे कानून का। दूसरे धर्मों की बढ़ती आबादी आने वाले समय के लिए खतरा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है।

विज्ञापन


नैनी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी पांडेय के आवास पर आयोजित बैठक में प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश और संभल के मुद्दे पर भी कड़ी टिप्पणी की। कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न करने वाला समाज कभी उनका भाई नहीं हो सकता है। कहा कि संभल में मिले मंदिर की पूजा शुरू हो गई है और आगे भी होती रहेगी। सभी को अपने घर पर हनुमान चालीसा, रामायण का पाठ करना चाहिए।




विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जरूरतमंदों की मदद करेगा। साथ ही गरीबों को कंबल, भोजन आदि की व्यवस्था करेगा। प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू रक्षा निधि अर्पण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। कहा कि सभी लोग अपनी इच्छा से संगठन को सहयोग दें। इससे हिंदुओं को मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. आरपी पांडेय ने कहा कि सनातन को जागरूक करने का यह सही समय है। कार्यक्रम के दौरान महिला परिषद की अध्यक्ष कुसुम पांडेय और मंत्री डॉ. केके शुक्ला ने प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सुमित तिवारी, संजय अग्रवाल, राकेश पांडेय, अजय शुक्ला, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें