फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratyush Rai Death Case : अभ्यास के बाद छात्रावास से बाहर गया प्रत्यूष आखिर क्यों तेजी से लौटा, उठ रहे सवाल

Fri, 13 Feb 2026 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमित गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के बाद एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें पता चला कि नौ फरवरी की शाम मैच के अभ्यास के बाद प्रत्यूष छात्रावास परिसर से बाहर गया।
विज्ञापन
प्रत्यूष राय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के बाद एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें पता चला कि नौ फरवरी की शाम मैच के अभ्यास के बाद प्रत्यूष छात्रावास परिसर से बाहर गया। करीब 1.06 घंटे बाद वह तेजी से वापस छात्रावास में लौटते दिख रहा है। उसके दोनों हाथ पैंट की जेब में थे। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह हो सकती है, जो प्रत्यूष इतनी जल्दबाजी में लौट रहा है। घटना के तीन दिन बाद भी अभी पूरे मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


आखिर क्या वजह है कि पुलिस भी प्रत्यूष के मोबाइल फोन से आखिरी कॉल व अन्य जानकारी अभी तक नहीं खंगाल पाई है। परिवार भी इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है कि प्रत्यूष की अचानक से संदिग्ध हालात में मौत कैसे हो गई। वहीं, परिवार छात्रावास की तरफ से दी गई नोटिस पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।

10 फरवरी की सुबह अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के छात्रावास में प्रत्यूष राय की मौत के मामले में जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फुटेज में दिखा कि नौ फरवरी की शाम 7:28 बजे प्रत्यूष छात्रावास से बाहर गया। इसके बाद रात 8:34 बजे वह गेट के अंदर आया। इस दौरान वह काफी तेजी से चल रहा था। उसके दोनों हाथ पैंट के जेब में थे। पता चला कि शाम करीब सात बजे वॉलीबाॅल का अभ्यास खत्म होने के तुरंत बाद वह बाहर गया था।
विज्ञापन


चार साल में पांच बार भेजा नोटिस
पिछले करीब चार वर्ष से प्रत्यूष छात्रावास में रहता था। इस दौरान वह अक्सर बिना बताए कई-कई दिनों तक लापता रहता था। उसकी इस अनुशासनहीनता के लिए पांच बार नोटिस भेजा जा चुका था। इसकी जानकारी उसके परिजनों को भी थी। - प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें