मानिकपुर थाना क्षेत्र के एमाएस्भौ गांव निवासी जितेंद्र कुमार सोनकर सोमवार को अपने साथी कुलदीप यादव, उपिन यादव, राकेश यादव के साथ हथिगवां थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में सपा का प्रचार करने गए थे।
सपा का प्रचार करने गए युवकों को गांव के लोगों ने घेर लिया। इसके साथ ही लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान तमंचा दिखाकर उन्हें धमकाया भी गया। पीड़ित ने हथिगवां थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एमाएस्भौ गांव निवासी जितेंद्र कुमार सोनकर सोमवार को अपने साथी कुलदीप यादव, उपिन यादव, राकेश यादव के साथ हथिगवां थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में सपा का प्रचार करने गए थे। वहां कुछ लोगों ने उन्हें जनसंपर्क करने से रोकते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने वाले लोगों का कहना था कि उनके गांव में सपा के लोग प्रचार करने न आएं। इस दौरान तीनों लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई।
आरोप है कि एक युवक ने तमंचा निकालकर धमकी दी कि यदि इस गांव में दोबारा प्रचार करने आए तो ठीक नहीं होगा। पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर हथिगवां थाने पहुंचे और पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर सीओ अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि मारपीट करने की शिकायत लेकर चार लोग आए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।