फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के एडीएम कोरोना की चपेट में, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप

Sun, 28 Jun 2020 09:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। उन्हें जिला अस्पताल के कोविड एल टू वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वाले अफसरों के साथ ही करीबियों की जांच कराने की तैयारी में जुट गया है। अब तक जिले में 113 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर शत्रोहन वैश्य की तैनाती है। दो दिन पहले एडीएम को अचानक बुखार आ गया, जिसके बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराने के लिए सीएमओ से बात की। एडीएम का पहले रैपिड टेस्ट कराया गया। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उनके स्वाब के नमूने की जांच कराई गई।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
एडीएम के कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में उन्हें जिला अस्पताल स्थित कोविड एल टू वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि चूंकि अपर जिलाधिकारी मधुमेह से भी पीड़ित हैं। इसलिए लेवल टू वार्ड में उनका उपचार होगा। अब उनके संपर्क में आने वाले अफसरों के साथ ही करीबियों की भी जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें