फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बच्चों को पीटने से मना करने पर देवर ने भाभी को डंडे से पीटकर मार डाला, मचा हड़कंप

Fri, 29 Jan 2021 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Murder - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के भरदारपुर में शुक्रवार दोपहर बच्चों को पीटने से मना करने पर देवर ने डंडे से पीट-पीटकर भाभी की हत्या कर दी। शोर-शराबे पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के भरदारपुर निवासी संजय पटेल प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। घर में उनकी पत्नी सरिता (32) अपने दो बच्चों अनन्या (8) और आभास (4) के अलावा सास-ससुर और दो देवरों के साथ रहती थी। शुक्रवार को सरिता के ससुर विजय बहादुर और सास फूलकली खेत में काम करने गए थे, जबकि सरिता व उसके बच्चे घर में थे। दोपहर में सरिता अपने दोनों बच्चों को छत पर बैठाकर पढ़ा रही थी। वह छत की दूसरी तरफ कुछ काम करने चली गई। तभी उसका छोटा देवर विकास आया और बच्चों को बेवजह मारने लगा।

इस पर वह विकास को डांटने लगी। इससे गुस्साए विकास ने बगल में रखे लकड़ी के ढेर से यूकेलिप्टस का डंडा उठाया और सरिता के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसका सिर फट गया और वह वहीं गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग सरिता को अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर शिक्षक पति संजय घर पहुंचते ही बेहोश हो गया। महेशगंज और संग्रामगढ़ की पुलिस मौके पहुंची और मामले को लेकर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें