फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बीईओ को कार्यालय में पिस्टल दिखाकर धमकाया, गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में घुसकर खंड शिक्षाधिकारी को पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। इससे पहले उनसे गालीगलौज भी की गई। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चतुर्र्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ड्यूटी में लापरवाही पर नोटिस जारी किए जाने से खुन्नस खाकर उसने घटना की।
विज्ञापन


अर्जुन सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारी केपद पर तैनात हैं जिनकी वर्तमान तैनाती मुख्यालय स्थित कार्यालय में है। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे केकरीब वह बीएसए कार्यालय स्थित अपने कक्ष में थे। आरोप है कि इसी दौरान बीआरसी कौड़िहार में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामआशीष पांडेय उनकेकार्यालय में घुस आया और पिस्टल सटाकर गालीगलौज करने लगा। विरोध पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी और मारपीट पर उतारू हो गया।

अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव की कोशिश की जिस पर आरोपी ने उनकेसाथ धक्कामुक्की की। किसी तरह खुद को कक्ष में बंद कर उन्होंने अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपी ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और करीब आधे घंटे तक कार्यालय परिसर में हंगामा करता रहा। बाद में पुलिस को सूचना देने पर भाग निकला। भुक्तभोगी शिक्षाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी मेला क्षेत्र स्थित कार्यालय में डाटा फीडिंग केलिए लगाई थी। गैरहाजिर रहने पर जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर बीएसए ने वेतन रोकते हुए उन्हें कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने उसे नोटिस जारी किया था, जिस बात को लेकर वह इतना नाराज हुआ कि धमकाने के लिए पिस्टल लेकर उनकेकार्यालय में चला आया। उनका यह भी आरोप है कि घटना के तुरंत बाद तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में 12 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा दिया। 

नशे में नकली बंदूक लेकर गया था: पुलिस

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला कि जिस पिस्टल को दिखाकर उसने भुक्तभोगी अफसर को धमकाया, वह नकली थी। बताया कि घटना वाले दिन उसने शराब पी थी और नशे में धुत होने केबाद ही वह बीएसए कार्यालय पहुंचा और हंगामा किया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि तहरीर केआधार पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लोकसेवक से मारपीट, गालीगलौज, धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास लाइसेंसी असलहा होने की बात सही नहीं पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें