बडे़ नोटों पर रोक के चलते मची अफरातफरी और सियासी दलों की बयानबाजी के बीच बृहस्पतिवार दोपहर सोशल साइट्स पर एक लड़की की फोटो वायरल हो गई जिसके हाथों में दो-दो हजार रुपये के नए नोटों की गड्डियां हैं। इस पोस्ट में कहा गया कि यह लड़की भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की बेटी है।
पोस्ट में सवाल किया गया कि इलाहाबाद में फूलपुर के सांसद की बेटी के हाथों में इन नोटों का क्या मतलब। दाला में कुछ काला है। हालांकि शाम को एक पोस्ट में साफ किया गया कि यह लड़की दिल्ली में एक निजी बैंक की कर्मचारी है। इस पोस्ट से खिन्न केशव प्रसाद मौर्या ने देर रात फेसबुक और ट्विटर पर साफ किया कि उनके दो बेटे हैं। बेटी नहीं है। यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता ओम माथुर ने भी ट्विट कर केशव का समर्थन किया।