फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विक्रम के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. विक्रम के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन इतिहास विभाग के डॉ. विक्रम के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय रविवार को तेलियरगंज में हुई भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक में लिया गया।
डॉ. विक्रम विश्वविद्यालय एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में आरोप लगाए थे कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जातिगत आधार पर नंबर दिए जाते हैं। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित जवाब मांगा था। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के खिलाफ डॉ. विक्रम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में हुई बैठक में तमाम छात्र संगठनों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं ने डॉ. विक्रम के बयान का समर्थन किया है और निर्णय लिया है कि एक अभियान के तहत डॉ. विक्रम के समर्थन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। बैठक में डॉ. कमल उसरी, नाथूराम बौद्ध, राकेश कुमार आज, विश्वंभर पटेल, विवेक सुल्तानवी, विवेक यादव, जितेंद्र कुमार धनराज, अविनाश, जोया आफरीन, आनंद जैसवार, बालक गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें