फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार खत्म, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 11 May 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
polling - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार शाम छह बजे से थम गया। रविवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी चार स्थलों से होगी। सभी जगहों पर देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन


प्रयागराज में दोनों लोकसभा के अलावा भदोही के प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र में भी रविवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ईवीएम मुंडेरा मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले यानी, शुक्रवार को शाम छह बजे से प्रचार बंद हो गया। अब राजनीतिक दल तथा प्रत्याशी प्रचार नहीं करेंगे। सपा, कांग्रेस, भाजपा के कई स्टार प्रचारक तथा बाहर के नेता शुक्रवार को मौजूद थे लेकिन प्रचार थमन से पहले ही उन लोगों ने जिला छोड़ दिया।

उधर, शनिवार को मतदान पार्टियों की रवानगी के लिए देर रात तक तैयारी चलती रही। जिले में 4938 बूथों पर मतदान होगा। हर बूथ पर चार मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिया। डीएम तथा अन्य अफसरों ने रवानगी स्थलों का निरीक्षण भी किया। चारों स्थलों पर पानी, बिजली, छाया आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों की टीम भी वहां मौजूद रहेगी। जरूरी दवाओं, एंबुलेंस आदि की भी सुविधा की गई है।
विज्ञापन

000
पोलिंग पार्टियों का रवानगी स्थल        विधानसभा
एमएनएनआईटी                फाफामऊ, सोरांव
प्रिंटिंग टेकभनोलॉजी                फूलपुर
केपी इंटर कालेज                पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी
परेड मैदान                    प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, बारा, कोरांव
000
बस से रवाना होंगी पार्टियां
0 प्रशासन के दावे सफल हुए तो पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने तथा वापसी में इस बार परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सभी पार्टियों को बसों से भेजा जाएगा। यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। पूर्व में ट्रकों में भरकर मतदान कर्मी भेजे जाते रहे हैं और उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। डीएम ने बताया कि इस बार 100 फीसदी बसों का इंतजाम हो चुका है। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मिंयों के लिए कुल 1070 बड़े वाहन का उपयोग में लाए जाएंगे। इनके अलावा 625 छोटे वाहन भी लगाए गए हैं।

 फूलपुर एवं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के अलावा भदोही के दो विधानसभा क्षेत्रों में 40 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इनके अलावा 492 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। कुल 483 बूथों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

कोरांव विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक आयुक्त वाणिज्य कर हरिशंकर शुक्रवार को अनुपस्थित रहे। उन्होंने भ्रमण के लिए वाहन भी नहीं लिया। इनके खिलाफ निर्वाचन कार्य में लापरवाही का मुकदमा दर्ज होगा।

प्रशासन की ओर से मतदान को महापर्व बनाने की भी पूरी तैयारी की गई है। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है। इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

इनके अलावा सभी 12 विधानसभा में 155 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों को गुब्बारों आदि से विशेष तरीके से सजाया जाएगा। इनके अलावा अन्य सुविधाएं भी होंगी। फूलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत फाफामऊ विधानसभा में नौ, सोरांव में सात, फूलपुर में चार, इलाहाबाद पश्चिम में 15 तथा इलाहाबाद उत्तरी में 33 मॉडल बूथ बनाए बनाए जाएंगे। इस तरह से फूलपुर में पांच पिंक तथा 68 मॉडल बूथ होंगे। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेजा में 14, करछना में 16, इलाहाबाद दक्षिणी में 20, बारा में 11 तथा कोरांव में 13 मॉडल बूथ होंगे। इस तरह से इलाहाबाद में पांच पिंक तथा 74 मॉडल बूथ होंगे। भदोही संसदीय क्षेत्र प्रतापपुर में 12 तथा हंडिया में 11 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें