सिपाही पर किशोरि के पिता को थप्पड़ जड़ने का आरोप
कुछ घंटों बाद मामले की जानकारी हुई तो करेली पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सिपाही रामलखन नशे में धुत था। उसने मौके पर पहुंचते ही झूठी सूचना देने का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता को तमाचा जड़ दिया। विरोध पर वर्दी की हनक दिखाने लगा। इसी बात पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और वहां हंगामा शुरू हो गया।
उधर घटना की जानकारी पर आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल में जुटे रहे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल उक्त सिपाही से संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह नशे में धुत था और स्थानीय लोगों के आरोप सही हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिसकर्मियों पर हमला करना भी बेहद गंभीर मामला है। इस मामले में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ भी मुकदमा लिख कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।