फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हत्यारोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर, पिस्टल की गई बरामद 

Sat, 31 Jul 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • तीन जुलाई की रात झूंसी पुलिस बूथ के पास गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन स्थित पुलिस बूथ के पास तीन जुलाई की रात गोली मारकर की गई युवक नीरज यादव उर्फ समर की हत्या के आरोपी मोहित यादव को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद किया। बाद में उसे जेल वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुर्जनुपर गांव निवासी महेंद्र यादव के तीनों बेटों में नीरज यादव उर्फ समर दूसरे नंबर पर था। नीरज कसेरुआ गांव स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटर का छात्र था। तीन जुलाई की शाम को नीरज अपने बड़े भाई राहुल के साथ दोस्त मोनू की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने झलवा गया था। यहीं पर नीरज का अपने दोस्त मोहित निवासी मऊआइमा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद के कुछ घंटे बाद झूंसी पुलिस बूथ के पास मोहित ने नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में युवक के ताऊ ज्ञानेंद्र व मोहित यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उसकी भूमिका साफ न होने पर छोड़ दिया गया। इसी बीच चार दिन पहले मुख्य आरोपी मोहित यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मोहित को रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। दोपहर बाद हत्यारोपी मोहित को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें