सिपाही ओमचंद्र सरोज का आरोप है कि डायल 112 की सूचना पर अपने साथी प्रदीप कुमार पाल के साथ बाइक से खुल्दाबाद में मंटाना टोला, करबला पहुंचे। वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत कर मामला समझने का प्रयास तो नैना, उसकी मां और पड़ोसी भारत व अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
शहर के खुल्दाबाद इलाके में मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। इतना ही पुलिसकर्मियों की बाइक भी तोड़ डाली गई। पुलिस टीम पर हमले की खबर थाना प्रभारी खुल्दाबाद मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। सिपाही की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिपाही ओमचंद्र सरोज का आरोप है कि डायल 112 की सूचना पर अपने साथी प्रदीप कुमार पाल के साथ बाइक से खुल्दाबाद में मंटाना टोला, करबला पहुंचे। वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत कर मामला समझने का प्रयास तो नैना, उसकी मां और पड़ोसी भारत व अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
इस पर सिपाहियों ने भागकर जान बचाई और थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी। खुल्दाबाद पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शंात हुआ। पुलिस ने सिपाही ओम चंद्र सरोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।