फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: कक्षा पांच की छात्रा लापता, सहपाठी पर लगा आरोप; पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 14 Dec 2023 02:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में एक स्कूल से पांचवीं कक्षा की छात्रा गायब हो गई। जिसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीमसराय इलाके में परिषदीय स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा 11 दिसंबर को लापता हो गई। उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र भी 11 दिसंबर से लापता है। छात्रा के पिता ने शक जताया है कि छात्र ने ही उसकी बेटी का अपहरण किया है।

विज्ञापन


उनकी तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले को लेकर लोग हैरत में हैं। दोनों की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्या का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने आगे कहा कि अभी यह साबित नहीं हुआ है कि छात्रा आरोपी छात्र के साथ है। दोनों की तलाश की जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर दोनों की फोटो भेजी गई है। एक पुलिस टीम भी उनकी तलाश में लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें