फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

Fri, 31 Jul 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 लालगोपालगंज पुलिस ने कांग्रेस नेता आशीष पांडे को किया हाउस अरेस्ट - फोटो : Samvad
विज्ञापन
डहरपुर उर्फ बांधपुर निवासी कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य आशीष पांडे को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। पांडे भ्रष्टाचार के खिलाफ नवाबगंज थाने का घेराव करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे लालगोपालगंज चौकी पुलिस के कई पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उन्हें नजरबंद कर दिया। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के आदेश पर कांग्रेस नेता आशीष पांडे को उनके घर पर रोका गया है।
विज्ञापन

वहीं, आशीष पांडे की तहरीर पर पुलिस ने बीतीरात आरोपी पर गाली-गलौज और धमकी की प्राथमिकी दर्ज कर दी। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 27 जुलाई को वह गांव के अनुज पांडे के यहां बैठे थे। आरोपी धीरेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। धीरेंद्र शुक्ला ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपी ने हैंडपंप लगा दिया है।
तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र शुक्ला निवासी बांधपुर उर्फ डहरपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि बीते दिनों डीसीपी गंगानगर के आदेश पर पुलिस ने आशीष पांडे पर धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की थी। इस तरह के पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें