फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन को लेकर बवाल-मारपीट, पुलिस पर पथराव और फायरिंग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत के ककरा-दुबावल गांव में विवादित जमीन पर निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया, जिसमें कुछ चोटिल भी हुए। मौके पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई तब जाकर मामला शांत हुआ। आरोपियों के खिलाफ पुलिस के साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर केस दर्ज किए जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

ककरा-दुबावल निवासी आशीष मिश्र हाईकोर्ट अधिवक्ता के साथ ही बार एसोसिशन के पूर्व पदाधिकारी भी हैं। उनका गांव के गंगाराम यादव से काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और मुकदमेबाजी हो चुकी है। पिछले साल 17 नवंबर को कोर्ट के आदेश से राजस्व कर्मियों ने विवादित जमीन की नाप कर आशीष के पक्ष में पत्थर गड़वा दिया था। रविवार को उसी जमीन पर वह तहसीलदार और फोर्स की मौजूदगी में बाउंड्री बनवा रहे थे। आरोप है कि तभी दोपहर में दूसरे पक्ष से कथित अधिवक्ता पहुंचा जिसने एसडीएम विवेक चतुर्वेदी से फोन पर निर्माण कार्य रुकवाने को कहा। एसडीएम ने बिना स्थगन आदेश निर्माण कार्य रोकने में असमर्थता जताई। जिसके कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं और बच्चों ने फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया। यही नहीं सैकड़ों लोग तमंचा, फरसा और कंटवासा लेकर पहुंचे और बाउंड्री बना रहे मजदूरों को मारपीटकर भगा दिया।
आरोप है कि इसी दौरान आशीष के पक्ष के पवन मिश्र पर फायर भी किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बवाल की सूचना पर एसडीएम विवेक चतुर्वेदी और सीओ फूलपुर नवीन नायक कई थानों की फोर्स संग पहुंचे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कंटीला तार लगवाकर विवादित भूमि की बाउंड्री करा दी गई। सूचना पर एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने बवाल में शामिल कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है। चौकी इंचार्ज और कार्यवाहक एसओ राकेश राय ने बताया कि बलवाइयों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, भुक्तभोगी आशीष मिश्र की ओर से भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।

झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो- फोटो : JHUSI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें