Kolkata two hours and Gorakhpur flight was delayed for 40 minutes
प्रयागराज। कोलकाता-प्रयागराज फ्लाइट की लेट लतीफी रविवार को भी बरकरार रही।
रविवार को विमानन कंपनी इंडिगो का कोलकाता-प्रयागराज विमान दो घंटे की देरी से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। विलंब से आने की वजह से यह फ्लाइट रायपुर के लिए भी समय से उड़ान नहीं भर सकी। इसके अलावा प्रयागराज-गोरखपुर फ्लाइट भी अपने तीसरे ही सफर में रविवार को लेट हो गई। रविवार को यह फ्लाइट 40 मिनट की देरी से दिन में 1.20 बजे यहां पहुंची। विलंब से आने की वजह से गोरखपुर फ्लाइट 30 मिनट की देरी से उड़ी।