फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अतीक के करीबी मोहम्मद मुस्लिम को पुलिस न उठाया, माफिया से बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल

Thu, 20 Apr 2023 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक के करीबी गुर्गे व बिल्डर मो. मुस्लिम को पुलिस ने उठा लिया है। प्रयागराज पुलिस की विशेष टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसकी संपत्ति का भी ब्योरा जुटाया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुहम्मद मुस्लिम और असद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक के करीबी गुर्गे व बिल्डर मो. मुस्लिम को पुलिस ने उठा लिया है। प्रयागराज पुलिस की विशेष टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसकी संपत्ति का भी ब्योरा जुटाया है। माफिया के नाम पर ही प्रयागराज के खुल्दाबाद के साथ ही लखनऊ, कानपुर व बहराइच में उसने अरबों रुपये की संपत्ति खड़ी कर रखी है। मो. मुस्लिम मूलरूप से खुल्दाबाद के चकिया का रहने वाला है। अतीक के बेटे असद से उसकी बातचीत का एक दिन पहले ही ऑडियो वायरल हुआ था। यही नहीं व्हाट्सएप चैटिंग भी सामने आई। इसमें अतीक ने पांच करोड़ रुपये की मांग की थी, जो वह विधानसभा चुनाव में खर्च करने वाला था। इसपर पुलिस की पड़ताल तेज हो गई। सामने आया कि मो. मुस्लिम ने ही इस सबको वायरल कराया था। बहरहाल, प्रयागराज की विशेष जांच टीम उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


खुल्दाबाद का हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 16 मुकदमे
मुस्लिम के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में दो, धूमनगंज में आठ, करेली में तीन, खुल्दाबाद में दो और लखनऊ के वजीरगंज में दर्ज एक केस शामिल है। ये केस जालसाजी, हत्या के प्रयास, सरकारी जमीन पर कब्जा करने सहित कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं। उसके खिलाफ प्रयागराज के करेली में गैंगस्टर एक्ट, 7सीएलए, खुल्दाबाद में गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज है। खुल्दाबाद थाने का वह हिस्ट्रीशीटर है। उसकी हिस्ट्रीशीट का नंबर 145ए है। मो. मुस्लिम पुलिस रिकॉर्ड में अतीक के गिरोह का 14वें नंबर का सदस्य है, जबकि उसका भाई अच्छे उर्फ रुकसार पांचवें नंबर पर लिस्टेड है।

Trending Videos
विज्ञापन

मो. मुस्लिम व उसका भाई है भू-माफिया

मो. मुस्लिम व उसका भाई अच्छे पुलिस रिकॉर्ड में भू-माफिया के रूप में भी दर्ज है। इन हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने खुल्दाबाद इलाके में 50 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था, जिसे पुलिस ने खाली कराया।

अतीक की बेनामी संपत्ति के रूप में भी चिह्नित है मो. मुस्लिम के कई प्रोजेक्ट
अतीक की हत्या के बाद मो. मुस्लिम का नाम तेजी से सामने आया। अतीक के गिरोह की कुंडली खंगालने के दौरान प्रयागराज, लखनऊ पुलिस के अलावा एसटीएफ ने भी संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस के हाथ प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर व बहराइच में मो. मुस्लिम के 20 बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी लगी है। सूत्रों के मुताबिक इसमें माफिया अतीक की काली कमाई लगी है। इसमें कई प्रोजेक्ट अतीक की बेनामी संपत्ति में भी चिह्नित किए गए हैं।

उमेश पाल से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

मो. मुस्लिम पुत्र मो. मियां चकिया खुल्दाबाद का मूल निवासी है। पिछले साल उमेश पाल ने भी उसके व उसके साथियों के खिलाफ एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि जबरन उसकी जमीन पर कब्जा किया और फिर अतीक का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें