फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, दुष्कर्म पीड़िता ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/शीशगढ़। वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी देने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को जान दे दी। अब उसका वह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने शीशगढ़ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला ने नौ लोगोंं पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार गांव के आसिफ ने दो साल पहले नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथियों ने भी दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने कई और वीडियो भी बना लीं। दो साल तक आरोपी उसका शोषण करते रहे। बीते दिनों महिला अपने पति के साथ एसएसपी से मिली थी। इसके बाद 18 मार्च को शीशगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 29 मार्च को पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। बताते हैं कि रविवार को संदिग्ध हालात में महिला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया।
शीशगढ़ पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

महिला ने आरोपी मोहम्मद आसिफ, असलम, तालिब, कादिर, शाफिया निवासी गांव जाफरपुर और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। एक भी आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसे लेकर परिवार ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए थे। महिला ने पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया था। एडीजी से शिकायत और आत्महत्या की धमकी देने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है महिला ने कई बार शीशगढ़ पुलिस को तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ही नहीं की। इसके बाद परिवार एसएसपी से मिला तो रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सीओ बोले- निजी अस्पताल में भर्ती महिला को ले आया था पति
सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला का शव जिस हालत में मिला है, उससे लगता है कि उसकी मौत बीमारी से हुई है। जांच में पता लगा कि सोमवार दोपहर पति ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और देर रात डॉक्टरों के मना करने पर भी उसे ले आया। पति के मिलने पर ही सच्चाई का पता लगेगा। जो आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनसे भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो रही। हालांकि उस वक्त महिला के आरोपों की वजह से मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें