फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टोल प्लाजा पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। साथी से अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाकर किसान एकता संघ से जुड़े किसानों ने मंगलवार को टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। सीओ के समझाने पर किसानों ने धरना खत्म किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। भोजीपुरा के दोहना निवासी रामदास सोमवार रात मीरगंज के हल्दी खुर्द से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने का बीज लेकर गांव जा रहे थे। ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरा हुआ था। इस वजह से टोल प्लाजा की 10 नंबर लाइन का सेंसर और केबिन की विंडो टूट गई। टोल कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लाइन में ही रोक लिया। नुकसान की भरपाई के लिए वह एक लाख रुपये देने का दबाब बनाने लगे। इस पर किसान ने गांव से कुछ लोग बुला लिए। आरोप है इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। आक्रोशित किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लाइन में ही छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई। टोल कर्मियों की अभद्रता और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने में खड़ी कराने के विरोध में सुबह 10 बजे के करीब किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसान खेत से मजदूर लौटने का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग करने लगे। टोल कर्मचारियों ने भी नुकसान की बात कहकर रुपये मांगे। सूचना पर सीओ मीरगंज हर्ष मोदी और थाना प्रभारी मनोज कुमार भी पहुंच गए। दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर उन्होंने विवाद खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें