फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवक की मौत को हत्या बताकर घेरा थाना

Wed, 23 Aug 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। नरेली रसूलपुर गांव में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मिक्सर मशीन से दबने की वजह से युवक की मौत हुई है। शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने शाही थाने का घेराव कर दिया। हंगामे के बाद देर रात पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले इतबारी लाल ने बताया कि दुनका का रहने वाला एक व्यक्ति सोमवार सुबह मजदूरी कराने के लिए बेटे जीतू (29) को अपने साथ ले गया था। देर रात करीब एक बजे साथी मजदूर ने घर आकर बताया कि जीतू मशीन से गिर गया। उसे चोट आई है। गांव के बाहर वह लेटा हुआ है। सूचना पर जब वह लोग पहुंचे तो जीतू का शव तालाब में पड़ा मिला।
मामले की सूचना शाही पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंच गए। हंगामा करते हुए उन्होंने नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि जीतू की हत्या की गई है। पुलिस जानबूझकर हादसे की बात कहकर आरोपियों को बचा रही है।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने गांव के ही बेनी, वेदराम, खमानी, मूलचंद और छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले में थानाध्यक्ष सत्येंद्र भड़ाना ने बताया कि थाने में कोई हमला नहीं हुआ। वह लोग एफआईआर की कॉपी लने थाने आए थे।

चार दिन पहले हुआ था झगड़ा
परिजनों ने बताया कि बेटा आरोपियों के साथ ही मजदूरी करता था। करीब चार दिन पहले उसका आरोपियों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से उसने काम पर जाना बंद कर दिया। सोमवार को वह लोग जबरन बेटे को ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें