नैनी थाना क्षेत्र के सरपतहिया मार्ग पर एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने बाहर की दो लड़कियों को दो युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। कमरे से बियर की बोतल समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। मुहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। चारों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जौनुपर व मुंबई रहने वाली दोनों युवतियां नैनी की सरपतहिया मार्ग पर पिछले दो माह से किराए का कमरा लेकर रह रही थी। जब उनके खिलाफ शिकायत मिली तो पुलिस ने गोपनीय जांच शरू कर दी। पता चला कि दोनों यहां के बाद से ही सेक्स रैकेट चला रही थीं। उन्होंने कई बार ग्राहकों को ही फंसा दिया था। पता चला कि उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ झूंसी और कौंधियारा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उन पर यह भी आरोप है कि वे पैसे लेकर किसी के खिलाफ छेड़खानी तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा देतीं थीं। एक पुलिस कर्मी ने बताया कि जिस जगह छापा पड़ा, दोनों वहां पिछले दो महीने से रह रही हैं लेकिन वे यमुनापार क्षेत्र में पिछले तीन सालों से रह रही हैं। जहां भी शिकायत शुरू हो जाती है और मुहल्ले वाले ज्यादा विरोध करते हैं, वहां से दोनों चली जातीं और दूसरी जगह किराये पर कमरा ले लेतीं।