सरदार पटेल इंटर कॉलेज सराय अकिल पर सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
इन-इन जगहों से होगी निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध अभ्यर्थियों पर नजर बनाए रखने के लिए आईपी कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कैमरे की खासियत है कि जो डाटा प्राप्त करता है और उसे आसानी से भेजता है। इस कैमरे के माध्यम से नोडल अफसर डीसीपी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस लाइन कंट्रोल रूम और लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी।
संदिग्ध के पकड़े जाने पर तुरंत एफआईआर
पुलिस अफसरों ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। अगर इस परीक्षा में कोई भी संदिग्ध पकड़ जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
केपी इंटर कॉलेज से सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
विभिन्न स्थलों पर बने परीक्षा केंद्र- 63
एक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या- 22,872
केंद्रों की सुरक्षा लिए तैनात पुलिसकर्मी- 600
परीक्षा केंद्रों पर कुल कैमरों की संख्या- 950
दो पालियों में होगी परीक्षा- 10 से 12 और 3 से 5 बजे तक
इस परीक्षा में शुक्रवार को पहले दिन 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को चौकन्ना किया गया है। साथ ही आधार के दस्तावेजों का मिलान नहीं होने पर केवाईसी करवाई जाएगी, लेकिन अगर कोई फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। - आशुतोष द्विवेदी, डीसीपी, नोडल