फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ कर रहे सिपाही की चप्पलों से की पिटाई

Sat, 06 Dec 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सरायइनायत थाना क्षेत्र हनुमानगंज रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार की सुबह टेंपो में सवार महिला से छेड़छाड़ करना एक सिपाही को काफी भारी पड़ गया। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए मर्दानी बनी महिला ने टेंपो रुकवाकर सिपाही को नीचे उतारा और उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। घटना के कारण मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन


दक्षिणी कोटवा गांव निवासी एक महिला झूंसी स्थित दो पहिया गाड़ी के शोरूम की कर्मचारी है। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह वह घर से निकली और शोरूम जाने के लिए वह एक टेंपो में बैठ गई। बताते हैं कि टेंपो में आबकारी का एक सिपाही भी सवार था। आरोप है कि चलती टेंपो में सिपाही ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो सिपाही वर्दी का रौब झाड़ते हुए उससे गालीगलौज करने लगा। इस पर महिला मर्दानी बन गई। उसने हनुमानगंज रेलवे ट्रैक के पास टेंपो रुकवाकर सिपाही को नीचे उतरवाया और चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही ने भी महिला की पिटाई कर दी थी। बाद में महिला ने मामले की जानकारी परिजनों की दी तो वे मौके पर पहुंचे। आरोपी सिपाही देवेंद्र सिंह निवासी दक्षिणी कोटवा गांव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई तो छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार भी कर लिया। छेड़छाड़ की यह घटना और महिला की हिम्मत लोगों के बीच दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें