फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 22 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी रहे दिनेश सिंह पर की गई विभागीय कार्रवाई को अभी तीन दिन भी नहीं हुए थे कि घूरपुर पुलिस पर एक और आरोप लगा है। घूरपूर पुलिस पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने, युवती से मोबाइल फोन छीनने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। प्रभारी थानाध्यक्ष घूरपूर भैयाराम विश्वकर्मा ने बताया कि एक मुकदमे में वांछित आरोपी के घर पुलिस दबिश देने गई थी।
पुलिस की ओर से अभद्रता करने और अन्य आरोप निराधार हैं। वहीं, एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें