फोटो परिचय। मृतक रामसागर भारतीया की फोटो फाइल
सऊदी अरब कमाने गए हंडिया के युवक की हादसे में मौत हो गई। कुकुढ़ा गांव के मजरा चकदौलत निवासी पारसनाथ भारतीया के तीन बेटों में रामसागर(32) सबसे छोटा था। करीब दो साल पहले वह रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। वहां वह ड्राइवर था। लगभग एक माह पहले सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।