फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरामदे में खेल रहे मासूम को जहरीले जंतु ने काटा, मौत

Thu, 09 Jul 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के मृतक मासूम राज सरोज की फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के सराय गंभीर दास उर्फ बीबीपुर गांव में मंगलवार रात घर के बरामदे में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम राज सरोज पुत्र नोखेलाल भारतीय को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले दोनैया स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में बच्चों पर विशेष नजर रखने और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें