फोटो परिचय। बनकट धनूपुर के निशुल्क शिविर में मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक
- फोटो : samvad
बनकट गांव में बुधवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पांडेय एवं डॉ. सुनीलदत्त द्विवेदी की टीम ने 70 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दीं। इनमें से अधिकांश मरीज पेट व त्वचा संबंधित समस्याओं से पीड़ित पाए गए। मौके पर विजय बहादुर मौर्य, रामलाल, रमेश कुमार, पंकज कुमार पांडेय आदि रहे।