फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNP News : 69 हजार शिक्षक भर्ती एक नंबर से फेल अभ्यर्थियों से मांगे गए आवेदन

Fri, 06 Jan 2023 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शुक्रवार जारी विज्ञप्ति के मुताबिक संबंधित याचीगण/ अपीलकर्ता उक्त वेबसाइट पर सहायक अध्यापक  भर्ती परीक्षा 2019 हेतु निर्गत रजिस्ट्रेशन/ अनुक्रमांक अंकित करते हुए ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती में एक नंबर से चयन सूची से बाहर हुए अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। काफी संघर्ष के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने ऐसे अभ्यर्थियों से ऑनलाइन प्रत्यावेदन मांगा है। आवेदन वही याचिकाकर्ता अभ्यर्थी कर सकते हैं, जिन्होंने 25 अगस्त 2021 के पहले हाईकोर्ट में याचिका या अपील की थी। ये अभ्यर्थी 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शुक्रवार जारी विज्ञप्ति के मुताबिक संबंधित याचीगण/ अपीलकर्ता उक्त वेबसाइट पर सहायक अध्यापक  भर्ती परीक्षा 2019 के लिए निर्गत रजिस्ट्रेशन/ अनुक्रमांक अंकित करते हुए ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रत्यावेदन में आवेदन को याचिका या अपील संख्या, पारित आदेश की तिथि, याची या अपीलकर्ता का नाम, योजित याचिका या विशेष अपील का नाम एवं याचिका में याची का क्रम अंकित करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन पूरित करने संबंधित दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्रेषित प्रत्यावेदन एवं सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 के प्रश्न/ उत्तरकुंजी के संबंध में 25 अगस्त 2021 के उपरांत उच्च न्यायालय में  योजित याचिकाओं से संबंधित याचीगणों के प्रत्यावेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ऑफलाइन प्रत्यावेदन किया है, उन्हें भी ऑनलाइन आवेदन करना है।

गौरतलब है कि 06 जनवरी 2019 को आयोजित 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में जारी उत्तरकुंजी के एक प्रश्न के सभी चारो विकल्प गलत थे। इस पर पीएनपी से राहत न मिलने पर अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। कोर्ट से इन अभ्यर्थियों को राहत मिली और चयन से वंचित याचिकाकर्ता या अपीलकर्ता को एक अंक देने का आदेश दिया। इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से आवेदन लिया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें