फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला प्रयागराज : 155 कैमरों से हुई मेला क्षेत्र की निगरानी, एटीएस कमांडो की रही तैनाती

Fri, 06 Jan 2023 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पौष पूर्णिमा पर शुक्रवार को माघ मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। संगम नोज समेत मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर 155 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पुलिस व पीएसी के साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड भी मेले में तैनात रही।
विज्ञापन
Prayagraj News : पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौष पूर्णिमा पर शुक्रवार को माघ मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। संगम नोज समेत मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर 155 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पुलिस व पीएसी के साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड भी मेले में तैनात रही। जो संदिग्धों की तलाश में टोह लेती रही। भीड़ प्रबंधन के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा माघ मेले में पुलिस के लिए बड़ा मुद्दा था। अपेक्षा के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर भीड़ प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर विशेष चौकसी बरती गई। 

विज्ञापन

मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कुल मिलाकर 155 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड पर इंटीग्रेटेड कमांड एंट कंट्रोल सेंटर (आईट्रिपलसी) के जरिये नजर रखी गई। आईट्रिपलसी में तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। यह पुलिसकमिर्यों ने लगातार संगम नोज से लेकर मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। मेले में पीएसी के साथ ही एटीएस के कमांडो भी तैनात रहे। सुबह अन्य अफसरों के साथ पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने  मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन

Prayagraj News : माघ मेले में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। - फोटो : अमर उजाला।
ड्रोन कैमरेे से संदिग्धों पर रखी गई नजर
संगम नोज के आसपास पुलिस की ओर से ड्रोन कैमरे से भी संदिग्धों की निगरानी की गई। ड्रोन से संगम नोज व आसपास के क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि वालों को रोककर चेकिंग के साथ ही पूछताछ भी की गई। उधर, एडीजी भानु भास्कर के साथ ही अन्य पुलिस अफसरों ने भी मेला क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। 

कैडेट्स का बढ़ाया हौसला, जताया आभार
मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने सेवाभाव के लिए एनसीसी कैडेट्स का हौसला भी बढ़ाया। भीषण ठंड में भी मनोभाव से श्रद्धालुओं की सेवा में लगे कैडेट्स को देखकर पुलिस कमिश्नर खुद ब खुद रुक गए। उनके पास जाकर उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद उनके संग तस्वीर भी खिंचाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें