फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बोर्ड परीक्षाओं के बीच पीएम का दौरा, छूट न जाएं परीक्षाएं

Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगमनगरी दौरे से बोर्ड परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है। 29 फरवरी को परेड में कार्यक्रम के दौरान पीएम दिव्यांगों व बुजुर्गों को उपकरण बांटेंगे। और, उस दिन भी सीबीएसई, यूपी बोर्ड एवं आईसीएसई की परीक्षाएं हैं। बमरौली हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा पीएम के परेड पहुंचने के दौरान रास्ते में कई जगहों पर सड़कें बंद की जाएंगी। दिव्यांगों एवं बुजुर्गों को दूर-दराज के क्षेत्रों से आयोजन स्थल तक ले जाने के लिए लगाए गए लगभग 1700 वाहनों का भी अतिरिक्त दबाव शहर के ट्रैफिक पर पड़ेगा। ऐसे में जाम लगना तय है। इस आपाधापी में छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं छूट सकती हैं। 
विज्ञापन


29 जनवरी को सुबह सीबीएसई की ओर से दसवीं की हिंदी अनिवार्य प्रश्नपत्र की परीक्षा, आईसीएससी में 10वीं की आर्ट की परीक्षा और यूपी बोर्ड हाईस्कूल में विज्ञान व इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा है। इनके परीक्षार्थियों के केंद्र पर पहुंचने का समय और प्रधानमंत्री का आने-जाने का कार्यक्रम लगभग एक ही समय पर पड़ रहा है।

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 1.30 बजे के बीच है और इसी दौरान बसें लाभार्थियों को लेकर शहर में दाखिल होंगी। वहीं आईसीएससी में 10वीं के परीक्षार्थियों को केंद्र पर 8.30 तक पहुंचना है, उनकी परीक्षा नौ बजे से है। ऐसे में इनको भी जाम से जूझना होगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में आठ बजे से है, परीक्षा 11.15 बजे छूटेगी। ऐसे में परीक्षार्थियाें के छूटने पर भी भीषण जाम लगने के आसार हैं। वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा दो बजे से है, जबकि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक बजे खत्म होगा।
विज्ञापन


वहां से निकलने वाले वाहनों का समय और बोर्ड परीक्षार्थियों के केंद्र पर पहुंचने का समय टकराएगा, ऐसे में उन्हें भी केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत होगी। शहर के स्कूलों में इस समय बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही गृह परीक्षाएं भी शुरू हैं। माना जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान बच्चों-अभिभावकों का जाम में फंसता तय है। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र, बीबीएस की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा समेत तमाम स्कूल प्रबंधनों ने प्रशासन से छात्रों की परीक्षा को देखते हुए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें