104 महिलाएं बनीं ड्रोन दीदी
खेती से महिलाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ड्रोन दीदी योजना के तहत इफको फूलपुर में ड्रोन वितरण सोमवार को किया गया। पूर्वाह्न करीब बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रोन दीदी को वर्चुअल संबोधित किया। कार्यक्रम में इफको की ओर से 104 महिलाओं को ड्रोन प्रदान किए गए। इसके साथ ही बिहार के मोतिहारी में 100 तथा अन्य कार्यक्रमों के दौरान 96 समेत कुल 300 ड्रोन इफको की ओर से प्रशिक्षित महिलाओं को दिए गए। इसके पहले इफको के प्रबंध निदेशक डाॅ. उदय शंकर अवस्थी के नेतृत्व में 300 महिलाओं को डीजीसीए का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।