सवा दो सौ के करीब पहुंचे डेंगू मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक प्लेटलेट्स को लेकर मरीज और उसके तीमारदार को परेशान करना बेहद गलत है। चिकित्सक को भी इस बारे में ध्यान देना चाहिए। जहां तक डेंगू के मरीजों की संख्या की बात करें तो सितंबर से डेंगू मरीजों की शुरूआत हो जाती है। अक्टूबर इसका पीक समय होता है और नवंबर में यह धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 224 तक पहुंच गई।
सोमवार को 17 नए मरीजों में एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें अशोक नगर, जार्जटाउन, नैनी, कटरा, रामबाग, मुंडेरा, तेलियरगंज, धूमनगंज, राजापुर, कौधियारा, मऊआइमा, कोटवा बनी इलाके शामिल हैं। इन मरीजों में 181 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 36 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें सात मरीज घर पर इलाज करा रहे है। शेष मरीजों का इलाज बेली, एसआरएन समेत अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है।