मुख्य अतिथि पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी ने फार्मासिस्ट दिवस की सभी को बधाई दी और अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल से जुड़े सभी जनपदों के फार्मासिस्ट और फार्मेसी के छात्रों ने हिस्सा लिया।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतम दास प्रेक्षागृह में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडलायुक्त प्रयागराज बादल चटर्जी रहे। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। इनके ऊपर समाज और विभाग का बहुत बड़ा दारोमदार है। फार्मासिस्ट स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने फार्मासिस्ट दिवस की सभी को बधाई दी और अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल से जुड़े सभी जनपदों के फार्मासिस्ट और फार्मेसी के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस मौके पर डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. वीके मिश्र सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और फार्मासिस्ट मौजूद रहे।