फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phaphamau Murder Case : 35 लाख की जमीन की रंजिश में तड़तड़ाईं गोलियां, 15 दिन पहले जेल से छूटा था आरोपी

Sun, 29 May 2022 06:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मृतक मुबस्सिर ईंट-भट्ठे में पिता का हाथ बंटाने के साथ ही प्रॉपर्टी का भी काम करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी खुर्शीद व अन्य की नजर फाफामऊ स्थित एक जमीन पर थी। इस जमीन को वह लंबे समय से खरीदना चाह रहे थे लेकिन रेट को लेकर बात नहीं बन पा रही थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : बदमाशों की गोलियों से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ के रूदापुर गांव में हुए हत्याकांड की वजह 35 लाख रुपये मूल्य की एक जमीन रही। फाफामऊ क्षेत्र स्थित इस जमीन पर आरोपी पक्ष की नजर थी और वह इसे खरीदना चाहता था। लेकिन ज्यादा दाम देकर मृतक पक्ष ने इस जमीन को खरीद लिया था और यहीं से आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि इसी रंजिश में खौफनाक वारदात अंजाम दी गई।

विज्ञापन



मृतक मुबस्सिर ईंट-भट्ठे में पिता का हाथ बंटाने के साथ ही प्रॉपर्टी का भी काम करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी खुर्शीद व अन्य की नजर फाफामऊ स्थित एक जमीन पर थी। इस जमीन को वह लंबे समय से खरीदना चाह रहे थे लेकिन रेट को लेकर बात नहीं बन पा रही थी। बात तब बिगड़ी जब इसी जमीन का सौदा करने के लिए मुबस्सिर पक्ष ने कवायदें शुरू कर दीं।


जमीन मालिक को मुबस्सिर पक्ष से ज्यादा दाम मिल रहा था, ऐसे में करीब छह महीने पहले उसने इसे उनके हाथों बेच दिया। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद पैदा हो गया। इसकेबाद तनातनी चलती रही। करीब 15 दिनों से तनातनी ज्यादा बढ़ गई थी। आरोप है कि दूसरा पक्ष तभी से मौके की तलाश में था और शनिवार को मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

15 दिन पहले जेल से छूटा है एक आरोपी
सूत्रों का कहना है कि नामजद आरोपियों में शामिल जैद 15 दिन पहले ही जेल से छूटा है। वह किसी मामले में भदोही जेल में निरुद्ध था। वह सोरांव थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि अन्य आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पता किया जा रहा है।


आरोपी पक्ष की भी हुई थी पिटाई
सूत्रों का यह भी कहना है कि करीब 20  दिन पहले आरोपी पक्ष की पिटाई हुई थी। इस बात की जानकारी जब जेल में बंद जैद को हुई तब से वह बदला लेने की फिराक में था। जेल से छूटने के बाद से ही वह और उसके पक्ष के अन्य लोग हमला करने की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें