बलिया-इंदारा मार्ग पर ट्रैक से नीचे उतरे मालगाड़ी के डिब्बे।
हावड़ा की ओर जा रही पेट्रोल लदी मालगाड़ी के एक वैगन में लीकेज की वजह से शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। लीकेज की वजह से कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए पहले रेलकर्मियों ने वैगन को ठीक करने का प्रयास किया। कोई सफलता नहीं मिली तो इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) अफसरों से संपर्क किया गया। आईओसी के कर्मचारी जंक्शन पहुंचे और किसी तरह से लीकेज को ठीक किया गया।
हावड़ा की ओर जा रही पेट्रोल लदी मालगाड़ी मेें इंजन से दसवें वैगन (संख्या 40101159320) में लीकेज देखा गया। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। जंक्शन पर मालगाड़ी शाम 5.50 बजे लाइन नंबर आठ पर आकर रुकी। उसके दसवे कोच में लीकेज ठीक करने के लिए यांत्रिक विभाग के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वे लीकेज ठीक नहीं कर सके। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना आईओसी को दी।
स दौरान लीकेज की खबर मिलने के बाद वहां तमाम रेलकर्मी एकत्र हो गए। उधर आईओसी की टीम भी मौके पर पहुंची। उधर सूचना पाकर एसीएम थर्ड भी वहां पहुंच गए। रात 8.10 बजे लीकेज ठीक कर दिया गया। इसके बाद ही मालगाड़ी जंक्शन से रवाना की जा सकी। पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि लीकेज की वजह से रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।