फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की बढ़ती कीमत से बढ़े सब्जियों के भाव

विज्ञापन
Petrol diesel price hike side effect
विज्ञापन
प्रयागराज। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत का आम लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। दाल, चीनी, सरसों के तेल के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं, अब सब्जियों के दाम भी एकाएक काफी बढ़ गए है। सप्ताह भर पहले जो टमाटर 20 से 30 रुपये किलो में मिल रहा था वह अब 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। आलू, प्याज एवं हरी सब्जी के भी दाम इन दिनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

 


दरअसल प्रयागराज में छह जून को डीजल का रेट 63.89 रुपये लीटर था जो बुधवार 24 जून को 71.99 यानी की 72 रुपये लीटर पहुंच गया। इस बीच पेट्रोल का दाम भी 73.95 रुपये लीटर से बढ़कर 80.51 रुपये लीटर हो गया। डीजल के दाम में आठ रुपये लीटर की वृद्धि होने का असर पिछले सप्ताह से ही दिखना शुरू हो गया था। ट्रांसपोर्टरों द्वारा मालभाड़े में दस फीसदी की वृद्धि के बाद मंडी में आने वाले मालवाहक वाहन संचालक आढ़तियों से बढ़ा हुआ ही भाड़ा ले रहे हैं।
इसके अलावा बारिश के इस मौसम में सब्जियों की आवाक भी थोड़ी कम हुई है। इन दोनों ही वजह से सब्जियों के दाम में आग लगी हुई है। ढाई किलो आलू फुटकर में 75 से 80 रुपये में मिल रहा है। परवल, भिंडी, नेनुआ, लौकी, शिमला मिर्च, अदरक आदि सब्जियों के दाम में भी दस से 20 रुपये किलो का इजाफा बीते तीन दिनों के दौरान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें