पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करेली पहलवान चौराहे पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता हसीब अहमद का कहना था कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर के आम आदमी के जेब पर डाका डाला है।
प्रदर्शन करने वालो में अनुराग केसरवानी, मो. हसीन, अजहुल हुदा, तौफीक अहमद, सैफ, शकील अहमद, असलम कुरैशी, आशीष सिंह पटेल, केशव सिंह आदि लोग मौजूद थे।
राजेश राकेश कांग्रेस एसटी विभाग के प्रदेश महासचिव बने
प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार राकेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग का महासचिव बनाया गया है। पूर्व सांसद आरएन राकेश के ज्येष्ठ पुत्र राजेश सोरांव ब्लाक से पीसीसी सदस्य हैं। कांग्रेस कमेटी के महासचिव सांसद केसी वेनुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष की संस्तुति पर यह नियुक्ति की है। उनके अतिरिक्त 11 अन्य महासचिव भी मनोनीत किए गए हैं। हाल ही में बसपा से आये आरके गौतम को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जीरो रोड पर अध्यक्ष राम किसुन पटेल की अध्यक्षता में हुए समारोह में दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, रविन्द्र सिंह, अरशद अली, अभिन्न वार्ष्णेय कुंज बिहारी दुबे, कैफ वारसी, परवेज सिद्दीकी, नसीम हाशमी, श्रीश दुबे सरिता पटेल मकसूद रिजवी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।