फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी पर गाड़ी खींचकर जताया विरोध

विज्ञापन
Petrol diesel price hike protest - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। केंद्र सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल व गैस के दामों मे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को बालसन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा के पास कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले विरोधस्वरूप चार परिया वाहन को आनंद भवन तक खींचकर लाया गया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा, सरकार का यह कदम जनविरोधी है। डीजल की कीमतों का अर्थव्यवस्था से सीधा संबंध है। इससे सभी चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। किसान भी प्रभावित होंगे। जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे कच्चा तेल 40 डालर प्रति बैरल है, तब प्रति लीटर 58 रुपये टैक्स लेकर सरकार जनता की जेब पर डकैती डाल रही है। कांग्रेसियों ने 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला सहित अन्य घोटालों व कानपुर बालिका संरक्षण गृह प्रकरण की जांच हाईकोर्ट केवर्तमान जज से कराने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिव सुशील पासी, ज़िलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, संजय तिवारी मुकंद तिवारी, हसीब अहमद, अखिलेश यादव परवेज सिद्दीक़ी, अभिन्न, डॉ.सत्या पाण्डेय, सुरेश यादव अरशद अली राजेश राकेश, असलम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें